फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पंचवटी पार्क निर्माण में अनियमितता के आरोप में प्रधान निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
दोष सिद्ध होने पर जिला पंचायत अधिकारी ने जारी किए निलंबन के आदेश
विज्ञापन

मस्टर रोल में फर्जी हाजिरी लगाकर सरकारी सीमेंट के दुरुपयोग के आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
अंब (ऊना)। क्षेत्र की एक ग्राम पंचायत में पंचवटी पार्क निर्माण में अनियमितता के आरोप में प्रधान को निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में जिला पंचायत अधिकारी की तरफ से आदेश जारी किए गए हैं। जानकारी के अनुसार स्थानीय निवासी की तरफ से उपनिदेशक एवं परियोजना अधिकारी ऊना को 6 सितंबर 2023 को शिकायत की गई थी कि ग्राम पंचायत के एक वार्ड में कागजों में पंचवटी का निर्माण किया गया है लेकिन मौके पर कोई भी पंचवटी पार्क नहीं है और न ही वहां इस संबंध में कोई बोर्ड लगाया गया है। इसके साथ ही यह भी आरोप लगाए गए कि ग्राम पंचायत की ओर से मस्टर रोल में फर्जी हाजिरी लगाकर सरकारी सीमेंट का दुरुपयोग भी किया गया है। इस मामले की जांच खंड विकास अधिकारी अंब के माध्यम से करवाई गई। जांच रिपोर्ट के अनुसार ग्राम पंचायत प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। इसका उत्तर संतोषजनक नहीं पाया गया। जिला पंचायत अधिकारी श्रवण कुमार के अनुसार ग्राम पंचायत प्रधान के विरुद्ध लगाए गए आरोपों के प्रथम दृष्टया दोष सिद्ध प्रतीत होने के फलस्वरूप उन्हें हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 (संशोधित) की धारा 145(2) पठित, हिप्र सामान्य नियम 1997 (संशोधित) के नियम-142 में अंकित प्रावधानों के तहत पद से तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह आदेश दिए गए हैं कि वह अपने प्रधान पद की मोहर और यदि उनके पास पंचायत की कोई चल-अचल संपत्ति तथा अन्य अभिलेख हों तो उन्हें तुरंत पंचायत सचिव ग्राम पंचायत को सौंपना सुनिश्चित करें। इस संबंध में ग्राम पंचायत प्रधान का कहना है कि सारा मामला राजनीति से प्रेरित है। जिस पार्क के निर्माण के संबंध में आरोप लगाया गया है उसका प्रस्ताव 6 जुलाई 2021 को पंचायत की तरफ से डाला गया था। इसकी फर्द ततीम की लगाकर स्वीकृति ली गई थी। पार्क में काम शुरू करने के बाद जनवरी 2022 में वार्ड पंच की तरफ से राजस्व विभाग को 1100 नंबर पर शिकायत दर्ज करवाई गई थी। इस पर पटवार सर्किल चक्कसराय की ओर से मौके का निरीक्षण किया गया। इस मौके पर तत्कालीन ब्लॉक कार्यालय के नियुक्त किए गए अधिकारी ने मौके का निरीक्षण किया। यहां गांव के लोगों ने बाबा पहाड़िया मंदिर के लिए हवन कुंड और कमरे का निर्माण करवाया था। उसकी मिसल गांववासियों की ओर से बनी थी, जो खारिज हो गई। पंचायत का इस निर्माण में कोई योगदान नहीं था। वर्तमान में पार्क का निर्माण कार्य प्रगति पर है और इससे संबंधित बोर्ड भी लगाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें