ऊना। निजी कंपनी बिलासपुर की ओर से सिक्योरिटी गार्ड और सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 100 पद (पुरुष वर्ग) से भरे जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार 25 मार्च को सुबह 10 बजे रोजगार कार्यालय ऊना और 27 मार्च को उप रोजगार कार्यालय हरोली में आयोजित किए जा रहे हैं। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं होने के साथ-साथ आयु सीमा 19 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। अक्षय शर्मा ने बताया कि कंपनी की ओर से मासिक वेतन 17 से 22 हजार रुपये, ईएसआई, ग्रेच्युटी, ईपीएफ, बोनस और इंश्योरेंस की सुविधा भी दी जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी अपना प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, हिमाचली बोनाफाइड, दो पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड और बायोडाटा सहित उपस्थित हो सकते हैं। साक्षात्कार में आने के लिए किसी भी प्रकार का कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 85580-62252 पर संपर्क किया जा सकता है। संवाद