ऊना। हिमाचल प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ जिला ऊना का प्रतिनिधिमंडल मांगों को लेकर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से मिला। शिष्टाचार भेंट के दौरान संघ के जिला अध्यक्ष रमेश कुमार मेहरा की अध्यक्षता में पदाधिकारियों ने मुकेश अग्निहोत्री को फूलों का गुलदस्ता एवं चिंतपूर्णी माता की चुनरी भेंट की।
संघ ने अध्यक्ष रमेश कुमार मेहरा के नेतृत्व में मांगों का ज्ञापन में मुकेश अग्निहोत्री के समक्ष विज्ञान अध्यापकों के प्रैक्टिकल भत्ते को 150 से बढ़कर 1000 करने, टीजीटी से लेक्चर, टीजीटी से हेडमास्टर ओर हेडमास्टर से प्रिंसिपल की सूची को जल्द जारी करने, ट्रांसफर के लिए 30 किलोमीटर की से दूरी घटाकर 15 किलोमीटर करने, अनुबंध कर्मचारियों को सितंबर व मार्च में रेगुलर करने सहित अन्य मांगे रखीं। उपमुख्यमंत्री ने संघ को आशवस्त किया कि उनकी सभी मांगों पर विचार किया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने संघ के साथ आए राज्य पुरस्कार से सम्मानित विज्ञान अध्यापक हरदीप सिंह को बधाई दी।
इस मौके पर विज्ञान अध्यापक संघ के वरिष्ठ उप प्रधान बलवीर सिंह मनकोटिया, उप प्रधान सतीश कुमार, स्टेट अवार्ड से सम्मानित हरदीप सिंह, संघ के सचिव अनिल कुमार, जिला प्रेस सचिव अश्विनी सैनी, पूर्व जिला विज्ञान पर्यवेक्षक संजीव कुमार लट्ठ, सह सचिव संजीव कुमार, राजीव कुमार, सोमनाथ, ब्लॉक प्रधान सुदेश कुमार, मनीष कुमार, पवन कुमार, अश्विनी कुमार कुंदनलाल, अशोक कपूर, नवदीप जस्सल, विजय कुमार, विवेक कुमार, सतीश कुमार, हरोली ब्लॉक प्रधान अश्वनी कुमार उपस्थित रहे। संवाद