फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: दौलतपुर अस्पताल में बिजली कटौती नहीं बनेगी इलाज में बाधा

Sat, 18 Jul 2026 12:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
दौलतपुर चौक (ऊना)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दौलतपुर चौक में अब बिजली कटौती के दौरान स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित नहीं होंगी। अस्पताल के लिए 16 लाख रुपये की लागत से स्वीकृत अत्याधुनिक जनरेटर शुक्रवार को अस्पताल पहुंच गया और जल्द इसकी स्थापना कर इसे चालू किया जाएगा।
विज्ञापन

सीएचसी दौलतपुर में लंबे समय से जनरेटर नहीं होने के कारण बिजली गुल होने पर मरीजों, चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मचारियों को परेशानी झेलनी पड़ती थी। बिजली कटते ही ओपीडी, लैब, दवा वितरण और अन्य आवश्यक सेवाएं प्रभावित होती थीं। इस समस्या को संवाद न्यूज एजेंसी की ओर से अमर उजाला में प्रकाशित करने के बाद मामला प्रशासन और सरकार के संज्ञान में आया।
गगरेट के विधायक राकेश कालिया ने भी इस मुद्दे को विधानसभा में उठाते हुए अस्पताल के लिए जनरेटर उपलब्ध कराने की मांग की थी। इसके बाद प्रदेश सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 16 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की। विभागीय औपचारिकताएं पूरी होने के बाद अत्याधुनिक जनरेटर अस्पताल पहुंच गया है। जनरेटर के संचालन के बाद बिजली कटौती के दौरान भी आपातकालीन सेवाएं, लैब, ओपीडी, दवा वितरण केंद्र और अन्य आवश्यक चिकित्सा उपकरण बिना रुकावट संचालित रहेंगे। इससे मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी और अस्पताल की कार्यप्रणाली भी अधिक सुचारु होगी।
विज्ञापन

बीएमओ पंकज पराशर ने बताया कि दौलतपुर चौक अस्पताल में विद्युत कट के दौरान मरीजों को परेशानी पेश आ रही थी, जिसे ध्यान में रखते हुए नए जनरेटर की व्यवस्था की गई है। सबसे महत्वपूर्ण है कि इससे आपातकालीन सेवाएं अब निर्बाध संचालित हो पाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें