फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: मौसम साफ होते ही आलू की बिजाई ने पकड़ा जोर

Sun, 06 Sep 2026 12:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। कई दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण प्रभावित हुई आलू की बिजाई ने शनिवार को मौसम साफ होने के बाद फिर जोर पकड़ लिया। कई दिन बाद धूप खिलने से किसानों ने राहत की सांस ली और खेतों का रुख किया। मौसम खुलते ही जिले के विभिन्न क्षेत्रों में किसान आलू की बिजाई में जुट गए। खेतों में शनिवार को किसानों की चहल-पहल बढ़ी नजर आई।
विज्ञापन

जिले में इस बार करीब 2000 हेक्टेयर भूमि पर आलू की फसल तैयार करने का लक्ष्य है। बारिश के कारण खेतों में नमी अधिक होने से कई जगह किसान बिजाई शुरू नहीं कर पा रहे थे। लगातार बदल रहे मौसम के चलते किसानों को खेतों में उतरने के लिए अनुकूल परिस्थितियों का इंतजार करना पड़ रहा था। अब शनिवार को दिनभर धूप खिलने से खेतों की स्थिति में सुधार हुआ है, जिससे किसानों ने तेजी से बिजाई का काम शुरू कर दिया।
किसानों का कहना है कि आलू की बिजाई के लिए खेतों में पर्याप्त नमी जरूरी होती है लेकिन लगातार बारिश होने से खेतों में पानी जमा होने और मिट्टी अधिक गीली होने की स्थिति में बिजाई करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में मौसम साफ होने से उन्हें काम आगे बढ़ाने का मौका मिला है।
विज्ञापन


बारिश ने बढ़ाई थी किसानों की चिंता
उपनिदेशक जिला कृषि विभाग डॉ. प्रेम ठाकुर ने बताया कि बीते कई दिनों से जिले में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी था। इसके चलते खेतों में नमी बढ़ गई और आलू की बिजाई का काम प्रभावित हो रहा था। शनिवार को अचानक मौसम खुलने और धूप निकलने से किसानों की चिंता कुछ कम हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें