संवाद न्यूज एजेंसी
दौलतपुर चौक (ऊना)। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय दौलतपुर चौक में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय वार्षिक शिविर के तीसरे दिन वक्ता महादेव कृष्ण ने स्वयंसेवियों का मार्गदर्शन दिया। उन्होंने भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और समाज के प्रति जिम्मेदारी पर प्रकाश डाला। 300 से अधिक संस्थानों में ज्ञान साझा कर चुके कृष्ण ने युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा भरने का प्रयास किया। सत्र के बाद स्वयंसेवियों ने महाविद्यालय और बॉटेनिकल गार्डन में साफ-सफाई, नई क्यारियों का निर्माण और पर्यावरण संरक्षण जैसे कार्य किए। प्रोफेसर उषा रानी, सुरेंद्र, रॉबिन और अन्य शिक्षकगण भी उपस्थित रहे। इन गतिविधियों ने सेवा, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत किया। शिविर युवाओं को बेहतर इंसान बनाने का प्रभावी माध्यम साबित हुआ।