फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बधमाना के जंगल में फेंका जा रहा पॉलिथीन युक्त कचरा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला पड़ताल
विज्ञापन

स्वच्छता नियमों को दिखाया जा रहा सरेआम ठेंगा
मंदिर न्यास को करोड़ों की आय के बावजूद नहीं लगाया कूड़ा संयंत्र
अधिकारी बोले- साइन बोर्ड सुधार के लिए विभाग के पास है बजट
संवाद न्यूज एजेंसी
मुबारिकपुर (ऊना)। अंब उपमंडल के चिंतपूर्णी मंदिर न्यास की ओर से क्षेत्र के बधमाना के जंगल में पॉलिथीन युक्त कचरा फेंका जा रहा है। कचरे को बधमाना भद्रकाली सड़क के किनारे एक पहाड़ी से गिराया जा रहा है। मंदिर न्यास को करोड़ों की आय के बावजूद कूड़ा संयंत्र न लगाया जाना सवाल खड़े कर रहा है। कचरे को खुले में फेंककर स्वच्छता के नियमों को सरेआम ठेंगा दिखाया जाता है। यह पर्यावरण के लिए भी खतरा बनता जा रहा है। इस क्षेत्र के आसपास दुर्गंध का वातावरण बना रहता है। वहीं, पशु भी खुले घूमते रहते हैं। पॉलिथीन निगलने से उनके जीवन पर काल का साया मंडराता रहता है। इन दिनों फायर सीजन शुरू हो चुका है तथा वनों को आग से बचाने के लिए वन विभाग दावे करता नहीं थक रहा। इस कचरे पर पर्दा डालने के उद्देश्य से कई वर्षों से कचरे को आग लगाकर जलाया जा रहा है। जहां यह आग वनों के लिए सीधा खतरा बनी हुई है। इस बारे में वन विभाग भी पूरी तरह से अनभिज्ञ नजर आ रहा है। कई दिनों से सुलगता कचरा हरे भरे वन क्षेत्र के साथ वन्य जीवों के लिए तबाही का कारण बनता रहा है। इस सड़क से गुजरने वाले राहगीरों राजेश, मनु, सतिंदर, राकेश आदि का कहना है कि भरवाईं रेंज के वन विभाग की नाक तले सुलगती आग फायर सीजन में दर्शाती है कि विभाग को वनों को आग से बचाने को लेकर कितना चिंतित है। वन में कचरे के स्थान पर आग न लगाने का कोई साइन बोर्ड नहीं लगाया जाना विभागीय सुस्ती को दर्शाता है।
विज्ञापन


रेंज अधिकारी भरवाईं पूर्ण सिंह का कहना है कि साइन बोर्ड में सुधार के लिए बजट नहीं आया है। जब उनसे बधमाना जंगल में कचरा फेंकने को लेकर जानना चाहा तो उन्होंने कहा कि इस बारे में मंदिर न्यास से बात की जाएगी। कचरे में आग लगाने के मामले में विभाग जल्द कार्रवाई अमल में लाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें