फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बसदेहड़ा-मैहतपुर जुआ प्रकरण पर गरमाई सियासत

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा नेताओं का सरकार पर हमला, मुख्यमंत्री से मांगा जवाब
विज्ञापन

बोले जुआ मामले में पकड़े गए फिशरमैन कमेटी सदस्य पर स्पष्ट करे
संवाद न्यूज एजेंसी
मैहतपुर/ऊना। नगर परिषद बसदेहड़ा-मैहतपुर क्षेत्र में जुआ खेलते पकड़े गए 14 लोगों में हिमाचल प्रदेश फिशरमैन रिलीफ फंड कमेटी के सदस्य चढतगढ़ निवासी सुनील कुमार उर्फ रिंका का नाम सामने आने के बाद भाजपा नेताओं ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला है। भाजपा के ऊना मंडल अध्यक्ष देवेंद्र कौशल, बसदेहड़ा मंडल अध्यक्ष राहुल देव शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह गिल व सागर दत्त भारद्वाज, शहरी इकाई अध्यक्ष हरीश पाराशर, जिला उपाध्यक्ष पीएल भारद्वाज, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष बलवंत ठाकुर सहित अन्य भाजपा नेताओं ने इस मामले को लेकर नाराजगी जताई है। नेताओं ने आरोप लगाया कि जिस व्यक्ति को जुआ खेलने जैसे संगीन मामले में रंगे हाथों पकड़ा गया है, उसे प्रदेश सरकार की समिति में किस नेता की सिफारिश पर नियुक्त किया गया। उन्होंने मुख्यमंत्री से ऊना दौरे के दौरान इस विषय पर जवाब मांगा। भाजपा नेताओं ने कहा कि इस तरह के मामलों से प्रदेश सरकार की मंशा पर सवाल उठते हैं। यदि सरकार की समितियों में आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को शामिल किया जाएगा तो ऐसे निर्णयों से आम जनता में गलत संदेश जाएगा और सरकार की साख पर भी असर पड़ेगा। उन्होंने मांग की कि तत्काल प्रभाव से सुनील कुमार को समिति से हटाया जाए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें