फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालकवाह में बनेगा स्किल डेवलपमेंट सेंटर

Fri, 29 Jan 2016 10:01 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हरोली (ऊना)। उद्योगमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री ने कहा कि पालकवाह में 22 करोड़ रुपये की लागत से प्रदेश का पहला स्किल डेवलपमेंट सेंटर स्थापित होगा। उन्होंने कहा कि इससे संबंधित प्राक्कलन तैयार कर लिए गए हैं तथा 15 माह के भीतर यह बनकर तैयार हो जाएगा। इस केंद्र में स्किल डेवलपमेंट केंद्र के अलावा हॉस्टल व एक बड़े ऑडिटोरियम का निर्माण भी शामिल है।

वह शुक्रवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कर्मपुर में लोगों की समस्याएं सुनने के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। उद्योगमंत्री ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने पालकवाह के लिए एक नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्वीकृत किया है, जिसके भवन निर्माण के लिए 89 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने पीएचसी भवन के निर्माण कार्य से जुड़े सभी विभागों को तुरंत निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पालकवाह के स्कूल का दर्जा बढ़ाकर जमा दो किया गया है तथा दो करोड़ 15 लाख रुपये की लागत से स्कूल भवन का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि पालकवाह में पीएचसी स्थापित होने से वहां स्थित उपस्वास्थ्य केंद्र को बदलकर कर्मपुर में लाया जाएगा। उद्योगमंत्री ने नवनिर्वाचित पंचायत जन-प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि पंचायत के विकास के लिए वे अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे। उन्होंने नवनिर्वाचित जन-प्रतिनिधियों का आह्वान किया कि उनके ऊपर गांव के समग्र विकास व लोगों की समस्याओं के समाधान की जिम्मेदारी है। ऐसे में पंचायत प्रतिनिधि पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेवारी का निर्वहन करें। उन्होंने स्थानीय पंचायत की मांग पर पंचायत में पांच-पांच लाख रुपये की लागत से दो सराय भवन तथा पांच लाख रुपये शमशान घाट के निर्माण के लिए स्वीकृत किए।


इनसेट
भूमिहीनों को सरकार दे रही है तीन बिस्वा भूमि
उद्योगमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार गरीब भूमिहीन लोगों को मकान बनाने के लिए शहरी क्षेत्रों में दो बिस्वा तथा ग्रामीण क्षेत्रों में तीन बिस्वा भूमि उपलब्ध करवा रही है। इस संबंध में उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों को ऐसे परिवारों की भी पहचान कर मामला प्रस्तुत करने को कहा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने सभी कल्याण योजनाओं के तहत आय-सीमा को बढ़ाकर 35 हजार रुपये सालाना कर दिया है, जबकि गृह निर्माण योजना के तहत गृहविहीन लोगों को मिलने वाली अनुदान राशि को 48 हजार 500 रुपये से बढ़ाकर 75 हजार रुपये कर दिया गया है। उन्होंने इस संबंध में भी पंचायत प्रतिनिधियों को ऐसे जरूरतमंद लोगों की पहचान कर मामले प्रस्तुत करने को कहा।
विज्ञापन


ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता विद्युत भारती सन्याल, एसडीएम धनवीर ठाकुर, डीएसपी अमित शर्मा, कश्मीर सिंह, शमशेर सिंह, ओबीसी आयोग के सदस्य धर्म सिंह चौधरी, प्रधान पालकवाह संदीप अग्रिहोत्री व कर्मपुर के उपप्रधान रमेश चंद, बीडीसी सदस्य शेष पाल व भरत, पूर्व प्रधान चंदपुर कमलेश कुमारी व कर्मपुर की सुमन कुमारी, अनिल कुमार, महिंद्र सिंह, राकेश कुमारी, परविंद्र सिंह राणा, एक्सईएन आईपीएच मुकेश हीरा, बाढ़ नियंत्रण विकास बख्शी व लोक निर्माण जीएस राणा, महाप्रबंधक उद्योग अंशुल धीमान, बीडीओ राज कंवर, उपनिदेशक फैक्ट्री आरके धीमान, श्रम अधिकारी जितेंद्र बिंद्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व क्षेत्र के गण्यमान्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें