फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा ने फूंका पीएम मोदी का पुतला

Mon, 25 Jan 2016 06:49 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन

ऊना। जिला मुख्यालय पर बहुजन समाज पार्टी ने सोमवार को हैदराबाद के छात्र रोहित वेमुला के आत्महत्या मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूक रोष जताया।

 बसपा के प्रदेशाध्यक्ष विजय नायर व प्रदेश प्रभारी एमएल तोमर के नेतृत्व में बसपा कार्यकर्ताओं ने रोष रैली निकालते केंद्र सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने एमसी पार्क के पास पुतला फूंकते हुए केंद्र सरकार पर दलित विरोधी होने का आरोप लगाया। प्रदेशाध्यक्ष विजय नायर ने कहा कि मामले में दोषी मंत्रियों से इस्तीफा लेने में प्रधानमंत्री आनाकानी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिखावे के लिए प्रधानमंत्री भावुक हो रहे है। सही मायनों में प्रधानमंत्री ने रोहित के मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है, जिसके चलते दलित समुदाय में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 30 जनवरी को ऊना दौरे पर आ रही केंद्रीय स्मृति इरानी का बसपा विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि बसपा स्मृति इरानी को हिमाचल दौरे के दौरे काले झंडे दिखाकर इस्तीफे की मांग करेगी। नायर ने कहा कि हैदराबाद विश्वविद्यालय में रोहित को आत्महत्या करने के लिए विवश किया गया था। उन्होंने कहा कि इस मामले केंद्र सरकार का मानव संसाधन मंत्रालय पूर्णत: दोषी है। इस मौके पर दयाचंद, मनोज यादव, रमेशचंद भटोली, बलवीर, वचन चंद, सुभाष व दिदार सहित कई उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें