फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: 46,167 बच्चों को पिलाई जाएंगी पोलियो ड्रॉप्स, बूथ स्थापित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) ऊना महेंद्र पाल गुर्जर ने स्वास्थ्य और अन्य संबंधित विभागों के साथ बैठक कर आगामी पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों की समीक्षा की। अभियान 21 दिसंबर को जिले भर में आयोजित होगा, जिसमें 5 वर्ष तक के 46,167 बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाई जाएंगी। इसके लिए 362 बूथ, 55 ट्रांजिट प्वाइंट और 22 मोबाइल टीमें सक्रिय रहेंगी। एडीसी ने निर्देश दिए कि झुग्गी-झोपड़ी, निर्माण स्थल, अस्थायी बस्तियों और प्रवासी मजदूरों के बच्चों को भी चिह्नित कर ड्रॉप्स पिलाई जाएं। पोलियो ड्रॉप्स का रिकॉर्ड ठीक से रखा जाएगा।
विज्ञापन

आईएसबीटी, रेलवे स्टेशन, मुख्य बस अड्डे सहित जिले के प्रमुख स्थानों पर बूथ स्थापित किए जाएंगे। आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ता सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक ड्रॉप्स देंगी। यदि कोई बच्चा छूट जाए तो 22 और 23 दिसंबर को घर-घर जाकर पोलियो ड्रॉप्स पिलाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें