फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: भारत-पाकिस्तान में तनाव के बीच सीमा पर पुलिस ने बैठाया पहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
आशादेवी में आईआरबीएन बनगढ़ के जवान तैनात
विज्ञापन

पाकिस्तान परस्त आतंकी युद्ध की आड़ में अंदरूनी शांति नहीं कर पाएंगे भंग
डीएसपी बोले, सीमा पर ही रखी जा रही हर किसी पर पैनी नजर
संवाद न्यूज एजेंसी

गगरेट (ऊना)। सीमा पर भारतीय सेना पाकिस्तान की हर हिमाकत का माकूल जवाब दे रही है। इसी बीच हिमाचल पुलिस भी हरकत में आई है। देश विरोधी ताकतें अंदरूनी शांति को तबाह न कर पाएं, इसके लिए हिमाचल पुलिस ने सीमाओं की चौकसी बढ़ा दी है। हिमाचल-पंजाब की सीमा आशादेवी पर पुलिस का पहरा बैठा दिया गया है। हर आने-जाने वाले पर पैनी नजर रखी जा रही है। हिमाचल-पंजाब की सीमा आशादेवी में आईआरबीएन बनगढ़ के जवान तैनात किए हैं। निगरानी चौबीस घंटे कर दी है। जाहिर है कि पाकिस्तान परस्त आतंकवादी पहले भी देश के विभिन्न हिस्सों में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देते आए हैं। इससे पहले प्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी में आतंकवाद से प्रेरित लोग गुरपतवंत सिंह पुन्नू के नारे लिखकर चले गए थे। सुरक्षा की दृष्टि से हिमाचल-पंजाब की सीमा को अति संवेदनशील माना जाता है। यही वजह है कि हिमाचल पुलिस ने एहतियात बरतते हुए कुछ अनहोनी होने से पहले ही यह गंभीर कदम उठाया है।
विज्ञापन

यहां आईआरबीएन वनगढ़ से आए जवानों के साथ स्थानीय पुलिस थाने के जवान भी सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद बनाने में जुटे हैं। हालांकि यहां से गुजरने वाले लोगों को बेवजह तंग नहीं किया जा रहा है लेकिन कोई भी संदिग्ध गतिविधि देखने पर सुरक्षा बल बाकायदा वाहनों की चेकिंग भी कर रहे हैं। पाकिस्तान से आए आतंकवादियों ने पहलगाम में जिस तरह निहत्थे नागरिकों को निशाना बनाया, उससे सुरक्षा बल और ज्यादा सतर्क हो गए हैं। डीएसपी डाॅ. वसुधा सूद ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से ही हिमाचल-पंजाब की सीमा पर चौकसी बढ़ाई गई है। ताकि हर असामाजिक तत्व पर पैनी नजर रखी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें