फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पुलिस की पांच स्थानों पर दबिश, देसी शराब की 69 बोतलें बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ऊना। जिला पुलिस ने पांच अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर देसी शराब की 69 बोतलें बरामद की हैं। मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार पहली कार्रवाई में शुक्रवार शाम के समय पुलिस थाना सदर ऊना की टीम ने रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रक यूनियन सड़क मार्ग पर एक राहगीर अजय कुमार निवासी विवेक नगर जिला ऊना की शक के आधार पर तलाशी ली।
विज्ञापन

उसके पास देसी शराब की 12 बोतलें पकड़ी गईं। दूसरे मामले में पुलिस थाना चिंतपूर्णी की टीम ने धलवाड़ी के पास सड़क किनारे खड़े व्यक्ति मोहन मुर्मू निवासी गांव सरकारपारा, जिला जलपाईगुड़ी, पश्चिम बंगाल हाल रिहाइश नजद ढेलू भवन के कब्जे से देसी शराब की 10 बोतलें बरामद कीं। इसी प्रकार पुलिस थाना मैहतपुर ने गुप्त सूचना के आधार पर बसदेहड़ा में आरोपी जरनैल सिंह उर्फ जैला की दुकान व मकान की तलाशी ली तो उसके पास देसी शराब 32 बोतलें पकड़ी गईं। एक अन्य मामले में पुलिस थाना गगरेट की टीम ने भद्रकाली में एक राहगीर राजिंद्र कुमार निवासी गांव अभयपुर के कब्जे से देसी शराब की आठ बोतलें बरामद कीं। पुलिस थाना गगरेट ने एक अन्य मामले में सरकारी स्कूल अंबोटा के पास राहगीर कमल कुमार निवासी अंबोटा जिला ऊना की तलाशी ली। इस दौरान उसके पास देसी शराब की सात बोतलें पकड़ी गईं। पुलिस अधीक्षक ऊना अमित यादव ने बताया कि पांच आरोपियों के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। कहा कि स्थानीय लोग नशे के खिलाफ मुहिम में पुलिस का सहयोग करें। अगर कहीं कानून का उल्लंघन हो रहा है तो पुलिस को सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें