फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैहतपुर में पुलिस ने चार पेटी बीयर पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैहतपुर (ऊना)। ऊना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर स्थानीय आरटीओ बैरियर के पास एक व्यवसायी के घर से चार पेटी बीयर की पकड़ी है। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस की कार्रवाई से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के अनुसार हिमाचल में शराब की दुकानें बंद होने के चलते उक्त होटल व्यवसायी अवैध रूप से पंजाब से बीयर लाकर हिमाचल में सप्लाई कर रहा था। रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारकर व्यवसायी के घर से चार पेटी पंजाब की थंडरबोल्ट बीयर बरामद की हैं।
एसएचओ ऊना सर्वजीत सिंह ने बताया कि पंजाब से बीयर लाकर उक्त व्यक्ति हिमाचल में बेच रहा था। कई दिनों से आरोपी के खिलाफ ऐसी शिकायतें मिल रही थी। इसके आधार पर छापा मार कर आरोपी के घर से 4 पेटी बरामद की गई हैं। बता दें कि हिमाचल में कोरोना कर्फ्यू के कारण शराब ठेके बंद हैं। ऐसे में गुपचुप तरीके से शराब की सप्लाई की जा रही है। इस मामले में भी शातिर पंजाब से बीयर लाकर सप्लाई कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें