फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा 29 को

Fri, 27 May 2016 11:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
विज्ञापन
police - फोटो : Bureau
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग में जिला ऊना के 117 पुलिस आरक्षियों की भर्ती प्रक्रिया के तहत शारीरिक परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा 29 मई को होगी। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि परीक्षा सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक केसी कॉलेज पंडोगा में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि लिखित परीक्षा के दौरान सभी योग्य अभ्यर्थी अपने साथ बुलावा पत्र, पासपोर्ट आकार का एक फोटोग्राफ, नीला या काला बॉल पैन और कार्ड बोर्ड परीक्षा के लिए साथ लेकर आएं। अभ्यर्थी निर्धारित तिथि 29 मई को सुबह 8 बजकर 54 मिनट पर केसी कॉलेज पंडोगा में पहुंचें। देरी से आने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षा भवन में मोबाइल, लैपटॉप, कैमरा या बैग लेकर जाने की मनाही होगी। पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा की वीडियोग्राफी करवाई जाएगी। एसपी ने बताया कि पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा के लिए सभी योग्य अभ्यर्थियों को बुलावा पत्र संबंधित पुलिस थाना के माध्यम से भेजे जा चुके हैं। जो अभ्यर्थी बुलावा पत्र पाने से वंचित है, वह जल्द पत्र प्राप्त कर लें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें