फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: शराब और भुक्की रखने का मुख्य आरोपी पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकान मालिक और किराएदार के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंब(ऊना)। धुसाड़ा में शराब और चूरा पोस्त (भुक्की) मामले के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मंगलवार को मौके पर न होने के कारण पुलिस के हत्थे नहीं आ पाया था। उसे बुधवार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले के दोनों आरोपियों को वीरवार को अदालत के समक्ष प्रस्तुत करेगी। आबकारी एवं कराधान विभाग और अंब थाना की पुलिस टीम ने उपमंडल अंब के धुसाड़ा में मंगलवार को दुकान पर दबिश दी। जहां से दुकान के शेड में 268 बोतल शराब बरामद की। इसके साथ ही पुलिस ने 1.024 किलो चूरा पोस्त बरामद किया। इसके बाद सर्च अभियान चलाकर पुलिस ने दुकान के पीछे जमीन में दबाए दो ड्रम में छिपाकर रखे बाइस पैकेट में 4 किलो 510 ग्राम भुक्की बरामद की और जमीन के अंदर दबाए एक डिब्बे में से 198 ग्राम भुक्की (चूरा पोस्त) बरामद की गई थी। दुकान मालिक इस संबंध में दुकान के किराया संबंधी कोई एग्रीमेंट पेश नहीं कर पाया था। जबकि उसकी तरफ से दुकान किराये पर दी गई बताई जा रही थी। दुकान का किरायेदार वहां से गायब था। पुलिस ने इस संबंध में दुकान मालिक और किरायेदार दोनों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था। एसपी ऊना राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले के दूसरे आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें