फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: माइनस में पहुंचा ऊना का न्यूनतम तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की रातें हुई बेहद सर्द
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले में सर्दी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। मंगलवार रात को जिले का न्यूनतम तापमान- 0.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। रात के समय जिले में पड़ रही ठंड के चलते शाम के बाद ही बाजार सूने नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग की तरफ से आगामी दिनों में भी तापमान में गिरावट आने की संभावना जताई गई है। जिले की रातें लगातार सर्द होती जा रही हैं। 8 दिसंबर को जिले का अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। वहीं न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। 9 दिसंबर को जिले का अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस में न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। 10 दिसंबर को जिले का अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं, 11 दिसंबर को जिले का अधिकतम तापमान 24. 5 डिग्री सेल्सियस, वहीं मंगलवार रात का न्यूनतम तापमान माइनस 0.6 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। मौसम विभाग की तरफ से आने वाले दिनों में भी तापमान में गिरावट होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के समन्वयक विनोद शर्मा ने बताया कि बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। मंगलवार रात का न्यूनतम तापमान - 0.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। आने वाले दिनों में भी तापमान में गिरावट होने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें