फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: जाली ड्राइविंग लाइसेंस पेश करने के आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अदालत ने तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंब(ऊना)। अंब थाना पुलिस ने चालान के बाद अदालत में जाली ड्राइविंग लाइसेंस पेश करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अदालत ने दोनों आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। मामला 22 अप्रैल को उस समय सामने आया जब आरोपियों का चालान हुआ था। आरोपियों ने इसके बाद अदालत में जाली दस्तावेज प्रस्तुत किए। इस पर अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अंब प्रशांत सिंह नेगी की अदालत ने संज्ञान लेते हुए उपयुक्त कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए। जानकारी के अनुसार 21 मार्च 2025 को एक आरोपी ने जब्त की गई बाइक रिलीज करवाने के लिए आवेदन किया था। इसके बाद 11 अप्रैल को अदालत ने आरोपी पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत 15 हजार रुपये जुर्माना लगाया था तथा उसका ड्राइविंग लाइसेंस छह महीने के लिए निलंबित कर आरटीओ अंब को भेज दिया था। जांच में पाया गया कि पेश किया गया लाइसेंस किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर जारी हुआ था। अदालत ने आरटीओ से प्राप्त पत्र और अन्य तथ्यों के आधार पर अंब थाना पुलिस को मामला दर्ज करने के आदेश दिए थे। इसी आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। एसडीपीओ अंब डॉ. वसुधा सूद ने पुष्टि की कि गिरफ्तार आरोपियों को अदालत से तीन दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें