फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: कैंपस अध्यक्ष घोषित करने के मामले ने पकड़ा तूल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंब (ऊना)। अंब कॉलेज में एनएसयूआई सदस्य की ओर से स्वयं को कैंपस अध्यक्ष घोषित करने का मामला तूल पकड़ गया है। इस पर संगठन ने कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित सदस्य को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। एनएसयूआई हिमाचल प्रदेश की ओर से जारी नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि जिला अध्यक्ष तथा संगठन की अनुमति के बिना खुद को कैंपस अध्यक्ष घोषित किया गया और इस संबंध में मीडिया में समाचार भी प्रकाशित करवाए गए। संगठन ने इसे अनुशासनहीनता करार देते हुए कहा कि नियुक्तियां केवल सक्षम पदाधिकारी ही करते हैं, न कि स्वयंभू घोषणाओं से। प्रदेश महासचिव (संगठन) अंशु रावत ने नोटिस में कहा कि यह कदम संगठन की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला है। संबंधित सदस्य से तीन दिन के भीतर लिखित जवाब मांगा गया है। निर्धारित समय सीमा में संतोषजनक जवाब न मिलने पर संगठन ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें