अंब (ऊना)। निकटवर्ती कुठेडा खैरला गांव में एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे बुधवार देर रात व्यक्ति की तबीयत बिगड़ गई। उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत में ऊना अस्पताल रेफर किया गया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी पुलिस थाना अंब के तहत कुठेड़ा खैरला में बुधवार को 21 वर्षीय युवक के जहरीला पदार्थ खाने से हालत बिगड़ गई। उसे तुरंत सिविल अस्पताल अंब लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने उसे क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना रेफर कर दिया। डीएसपी अंब मनोज जंवाल का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।