ऊना। पुलिस थान हरोली के तहत खड्ड गांव में एक युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इस दौरान युवक की तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे ऊना अस्पताल पहुंचाया। यहां उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।
मृतक की पहचान राज कुमार 28 निवासी गांव खड्ड तहसील हरोली जिला ऊना के रूप में हुई है। हालांकि युवक के जहरीला पदार्थ खाने के कारणों का पता नहीं चला है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार हरोली के खड्ड गांव में युवक ने सोमवार को गलती से काई जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। ऐसे में आनन-फानन में परिजन उसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले गए। जहां उपचार के युवक की मौत हो गई। एएसपी विनोद धीमान का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।