नारी/ऊना। उद्यमिता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत चलाए जा रहे ब्यूटी पार्लर प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन पीएनबी आरसेटी ऊना कार्यालय में किया गया। इस अवसर पर एक्सेस कर के रूप में हरमेष राजपूत तथा सुमित द्वारा 35 प्रतिभागियों की लिखित एवं मौखिक परीक्षा ली गई। पंजाब नेशनल बैंक आरसेटी के कार्यक्रम संचालक एवं संकाय सदस्य आकाश भारद्वाज द्वारा बताया गया कि 30 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम पंजाब नेशनल बैंक द्वारा निशुल्क प्रदान किया गया, जिसमें जिला के विभिन्न गांव से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। उन्हें प्रमाणपत्र भी वितरित किए जाएंगे तथा जरूरत पड़ने पर बैंक ऋण सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी। इच्छुक प्रतिभागी अपना पंजीकरण शीघ्र अतिशीघ्र ऊना कार्यालय में करवा सकते हैं। संवाद