फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करने की शपथ दिलाई

Fri, 22 May 2026 12:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। ‘आतंकवाद विरोधी दिवस’ के अवसर पर उपायुक्त जतिन लाल ने उपायुक्त कार्यालय परिसर में सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को आतंकवाद के खिलाफ शपथ दिलाई। उल्लेखनीय है कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि को हर वर्ष ‘आतंकवाद विरोधी दिवस’ के रूप में मनाया जाता है और विशेष शपथ ग्रहण समारोह आयोजित कर आतंकवाद व हिंसा का डटकर विरोध करने की शपथ दिलाई जाती है। उपायुक्त ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य जनता, विशेषकर युवाओं को आतंकवाद और हिंसा के मार्ग से दूर रखना है। उन्होंने मानव जाति के सभी वर्गों के बीच शांति, सामाजिक सद्भाव तथा सूझबूझ कायम करने और मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की भी शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें