फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पंडोगा में पंचायती फुटबाल प्रतियोगिता में भिड़ेंगे खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
चार दिवसीय प्रतियोगिता वीरवार से शुरू होगी
विज्ञापन

जिले के विभिन्न गांवों की टीमें लेंगी हिस्सा, स्थानीय खिलाड़ी दिखाएंगे हुनर

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। हरोली के पंडोगा गांव में चौथी पंचायती फुटबाल प्रतियोगिता 12 दिसंबर से शुरू होगी। इसमें जिले की विभिन्न पंचायतों की टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता में स्थानीय युवा फुटबाल में दमखम दिखाएंगे। प्रतियोगिता का आयोजन फुटबाल क्लब किसान यूनाइटेड और वाईएफसी पंडोगा की ओर से किया जा रहा। इसमें हिस्सा लेने वाली हर टीम में गोल कीपर समेत नौ खिलाड़ी होंगे। जानकारी के अनुसार पंचायती फुटबाल प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल पंडोगा के खेल मैदान में होगी। इसमें विभिन्न गांवों की 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता के आयोजन का मुख्य मकसद फुटबाल खेल में स्थानीय प्रतिभाओं को बढ़ावा देना है। बीते कुछ समय से देखा गया है कि फुटबाल में स्थानीय युवाओं को बढ़ावा नहीं मिल रहा और बाहरी राज्यों में चल रही अकादमियों के खिलाड़ियों को बड़ी प्रतियोगिताओं में बुलावा भेजा जाता है। बाहरी खिलाड़ियों के आने से स्थानीय प्रतिभा खत्म हो रही है। इसे देखते हुए पंडोगा में किसान यूनाइटेड व वाईएफसी पंडोगा फुटबाल क्लब की ओर से पंचायती प्रतियोगिता की शुरुआत की गई है। प्रतियोगिता कमेटी के प्रधान अमित पाल सिंह व विक्रम सिंह, संदीप सिंह, नूरदीन व अन्य ने बताया कि स्थानीय लोगों के सहयोग से हर वर्ष की तरह इस बार भी प्रतियोगिता करवाई जा रही है। इसके लिए पंडोगा स्कूल के मैदान को तैयार किया गया। घास कटवाया गया और साथ में मैदान को सिंचित भी किया गया। नौ खिलाड़ियों वाली हर टीम में सात पंचायत के खिलाड़ी होंगे। हालांकि, दो खिलाड़ी हिमाचल के किसी अन्य जिले से हो सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें