फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बहडाला स्कूल के खिलाड़ियों ने जीतीं 14 ट्रॉफियां

Sun, 01 Nov 2026 01:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
बहडाला (ऊना)। पीएम श्री मॉडल स्कूल बहडाला के खिलाड़ियों ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में खेलकूद प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया है। विद्यार्थियों ने जोनल, जिला और राज्य स्तर पर विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लेकर कुल 14 ट्रॉफियां और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में 14 पदक हासिल किए हैं। विद्यालय के उपप्रधानाचार्य एवं प्रवक्ता केहर सिंह बैंस ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

जिला और जोनल स्तर पर स्कूल के खिलाड़ियों ने कई स्पर्धाओं में पहला और दूसरा स्थान हासिल किया। कराटे बालक वर्ग, जूडो बालिका वर्ग और पारंपरिक खेल ठोडा के अंडर-19 बालक एवं बालिका वर्ग में टीम जिला स्तर पर विजेता रही। शतरंज अंडर-19 बालक वर्ग और ओवरऑल चैंपियनशिप अंडर-19 बालक वर्ग में जोनल स्तर पर पहला स्थान मिला। कुश्ती अंडर-14 बालक वर्ग में भी जोनल स्तर पर टीम विजेता रही। इसके अलावा ताइक्वांडो, कुश्ती अंडर-19 बालिका और बालक वर्ग तथा जूडो अंडर-14 बालक वर्ग में जिला स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया। बैडमिंटन अंडर-14 और अंडर-19 बालक वर्ग में खिलाड़ियों ने जोनल स्तर पर उपविजेता का खिताब जीता। शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता डॉ. मुनीश राणा ने बताया कि स्कूल की वैष्णवी राणा, नरिंदर, कार्तिक रायजादा, आदित्य, वैष्णवी द्विवेदी और साध्वी ने रजत पदक जीते। कांस्य पदक विजेताओं में सोनाक्षी, राधिका ठाकुर, अदिति, लक्ष्मी, वंशिका, निशा और युवराज ठाकुर शामिल रहे। सोनाक्षी ने दो कांस्य पदक हासिल किए।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य दिनेश जसवाल ने खिलाड़ियों, उनके अभिभावकों और शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यापकों को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें