फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बजाओ ढोल स्वागत में, मेरे घर राम आए हैं..भजन की रही धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
मैहतपुर (ऊना)। राम नवमी पर्व रविवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। दोपहर ठीक 12:00 बजते ही मंदिरों में भगवान श्रीराम की विशेष पूजा-अर्चना की गई। स्नान आदि करवाकर भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण तथा बजरंगबली को नए वस्त्र धारण करवाए गए तथा उन्हें भोग आदि लगाकर उनकी आरती उतारी गई। मंदिरों में रामचरितमानस की चौपाइयों का पाठ किया गया। बजाओ ढोल स्वागत में, मेरे घर राम आए हैं..भजन की धूम रही। जिला के गांव रायपुर सहोड़ा के शक्ति ड्रामाटिक क्लब के रामलीला मंच की ओर से श्रीरामचरितमानस का अखंड पाठ किया गया। वशिष्ठ ज्योतिष सदन के अध्यक्ष पंडित शशिपाल डोगरा ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के समूचे जीवन चरित्र को हमें अपनाने की आवश्यकता है। रायपुर सहोडा के प्राचीन श्री रामेश्वर शिव मंदिर में भगवान श्रीराम परिवार की विशेष पूजा अर्चना की गई। मंदिर के मुख्य पुरोहित पंडित नरेश कुमार ने कहा कि जिन लोगों ने अपने घरों में जौ की खेती बोई है वह सोमवार को विसर्जित की जा सकेगी। क्षेत्र के बसदेहड़ा, मैहतपुर , देहलां,जखेड़ा, भटोली, मोरबड़, गीता मंदिर नया नंगल सहित अनेक स्थानों पर रामनवमी पर्व बड़ी श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें