फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनगणना-2026 के सफल आयोजन में निभाएं सक्रिय भूमिका : उपायुक्त

Thu, 04 Jun 2026 07:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने जिले के सभी नागरिकों से जनगणना-2026 के प्रथम चरण में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जनगणना किसी भी राज्य और देश के समग्र एवं संतुलित विकास की आधारशिला होती है। इसके माध्यम से प्राप्त आंकड़े भविष्य की विकास योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों तथा आधारभूत सुविधाओं के प्रभावी विस्तार और क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन


उपायुक्त ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में जनगणना-2026 के प्रथम चरण का आयोजन 16 जून से 15 जुलाई तक किया जाएगा। इसके साथ ही नागरिकों की सुविधा के लिए स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) की व्यवस्था भी उपलब्ध करवाई गई है, जिसके तहत 1 से 15 जून तक नागरिक se.census.gov.in पोर्टल पर जाकर स्वयं अपने परिवार की जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं।


उन्होंने कहा कि स्व-गणना की सुविधा जनभागीदारी को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। पोर्टल पर जानकारी सफलतापूर्वक दर्ज करने के बाद नागरिकों को एक विशिष्ट स्व-गणना आईडी प्राप्त होगी, जिसे घर-घर सर्वेक्षण के दौरान आने वाले प्रगणक को उपलब्ध करवाना होगा।
विज्ञापन




उपायुक्त ने बताया कि निर्धारित अवधि के दौरान प्रगणक प्रत्येक घर तक पहुंचकर मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से परिवार, आवास, उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं तथा परिसंपत्तियों से संबंधित अधिसूचित जानकारी एकत्रित करेंगे। उन्होंने आश्वस्त किया कि जनगणना के दौरान प्राप्त सभी सूचनाएं पूर्णतः गोपनीय रखी जाएंगी तथा उनका उपयोग केवल जनगणना संबंधी उद्देश्यों के लिए ही किया जाएगा।



उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में घरों, परिवारों और उपलब्ध सुविधाओं से संबंधित महत्वपूर्ण आंकड़े संकलित किए जाएंगे। ये आंकड़े शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, आवास सहित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं को अधिक प्रभावी, समावेशी और जनोन्मुख बनाने में सहायक सिद्ध होंगे।



उपायुक्त ने बताया कि जनगणना कार्य को सुचारू एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए नगर निगम कार्यालय ऊना में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ बुधवार से कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें