नगर परिषद संतोषगढ़ की अध्यक्षा निर्मला देवी स्थानीय लोगों संग पौधा रोपण करने के दौरान। स्रोत स्
संतोषगढ़ (ऊना)। नगर परिषद संतोषगढ़ की अध्यक्षा निर्मला देवी ने स्थानीय वार्ड पांच के आंबेडकर पार्क में विभिन्न किस्म के कई पौधे रोपित किए। इन पौधों में औषधीय पौधे ज्यादा शामिल रहे। इस मौके पर पौधारोपण कर उन्होंने स्थानीय निवासियों को अपने आसपास कम से कम एक पौधा जरूर रोपित करने का आह्वान किया। निर्मला देवी ने कहा कि प्रकृति को सहेजने के लिए हम सभी में जज्बा जरूरी है। पर्यावरण संरक्षण के लिए स्वेच्छा से आगे आएं, ताकि हम अपने आने वाले कल को सहेज सकें। पर्यावरण को स्वच्छ व सुंदर बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाएं। इस अवसर पर पूर्व पार्षद प्रेम चंद महेश, मंगत राम राणू, राम प्रकाश, किशन चंद, ललित कुमार, राज कुमारी, रिंकू कुमार, राम देव, कार्तिक, नीरज कुमार व अन्य मौजूद रहे। संवाद