फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पिरथीपुर स्कूल का जांचा रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
उपनिदेशक गुणवत्ता नीलम कुमारी के नेतृत्व में टीम ने किया निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौलतपुर चौक(ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पिरथीपुर में बुधवार को उपनिदेशक गुणवत्ता नीलम कुमारी के नेतृत्व में निरीक्षण टीम ने वार्षिक निरीक्षण किया। टीम में कुलदीप सिंह (लेखा अधिकारी डाइट ऊना), जोगिंदर पाल (खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी, गुणवत्ता नियंत्रण) सहित अन्य सदस्य शामिल रहे। निरीक्षण के दौरान टीम ने विद्यालय के शैक्षणिक, प्रशासनिक और वित्तीय अभिलेखों की गहन जांच की तथा विद्यार्थियों के बौद्धिक स्तर व विषय ज्ञान का मूल्यांकन भी किया। टीम ने विद्यालय के रिकॉर्ड को संतोषजनक पाया और सुव्यवस्थित कार्यप्रणाली के लिए विद्यालय प्रशासन की सराहना की। निरीक्षण दल ने स्कूल की कार्यक्षमता को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सुझाव भी दिए। जिनमें विद्यार्थियों की गतिविधियों में नवाचार को बढ़ावा देना, डिजिटल संसाधनों का अधिकतम उपयोग और कमजोर छात्रों के लिए विशेष कक्षाएं आयोजित करना प्रमुख रहे। प्रधानाचार्य निशा संदल ने निरीक्षण टीम का आभार व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया कि विद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लक्ष्य को और मजबूती से आगे बढ़ाएगा तथा दिए गए सुझावों पर जल्द अमल किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें