फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: आंगनबाड़ी सहायिका की नियुक्ति पर उठाए सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
पद का दुरुपयोग कर आय का प्रमाण पत्र बनाने की जांच मांगी
विज्ञापन

उपायुक्त जतिन लाल ने उचित जांच का दिया आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। तहसील बंगाणा के गांव रिबाड़ (रिवाड़) में आंगनबाड़ी सहायिका (हेल्पर) के पद पर नियुक्ति में अनियमितताओं को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त ऊना को मांग पत्र सौंपा। इस दौरान राष्ट्रीय दलित मानवाधिकार अभियान के राज्य महासचिव राज महे ने बताया कि गांव में सहायिका का पद खाली होने पर जुलाई में आवेदन आमंत्रित किए गए थे। गांव की तीन महिलाओं ने इस पद के लिए आवेदन भरा तथा 7 जुलाई को साक्षात्कार आयोजित हुआ। राज महे ने आरोप लगाया कि मिलीभगत और साजिश के तहत गांव की एक महिला को इस पद पर नियुक्त कर दिया गया, जबकि उसकी पात्रता संदेह के दायरे में है। उन्होंने बताया कि नियुक्त महिला नीलम कुमारी ने 48,000 रुपये वार्षिक आय का प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया, जबकि उसके परिवार के पास दो गाड़ियां, एक ट्रैक्टर, स्कूटी, मोटरसाइकिल और चार मंजिला मकान मौजूद है। इसके अलावा उसके पति और ससुर खैरों में ठेकेदारी का काम करते हैं। दूसरी ओर आवेदक शोकू देवी दलित समुदाय से संबंध रखती हैं और आर्थिक रूप से अत्यंत कमजोर हैं। उनका आय प्रमाण पत्र पटवारी और प्रधान की ओर से 49,500 रुपये दर्शाया गया। शोकू देवी का परिवार सरकारी अनुदान से बने मकान में रह रहा है। उनका कच्चा मकान बारिश के दौरान गिर गया था, बावजूद इसके उन्हें किसी प्रकार की प्रशासनिक सहायता नहीं मिली। पीड़ित महिला शोकू देवी ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें