फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: आवास कॉलोनी हिमुडा में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों का जीवन बुरी तरह प्रभावित, समस्या के समाधान की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
थानाकलां (ऊना)। बंगाणा क्षेत्र की आवास कॉलोनी हिमुडा में इन दिनों गंदगी की समस्या लगातार विकराल रूप धारण करती जा रही है। कॉलोनी के भीतर और आसपास जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे होने से यहां रहने वाले लोगों का जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। गंदगी और दुर्गंध के कारण कॉलोनीवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी अशोक कुमार ने बताया कि आसपास कचरा लगातार जमा होता जा रहा है, जिससे न केवल आवागमन में दिक्कत हो रही है बल्कि बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर भी इसका प्रतिकूल असर पड़ रहा है। बाल किशन डोगरा का कहना है कि कूड़ा निस्तारण के लिए स्थायी समाधान निकाला जाए। कॉलोनीवासियों ने बताया कि इस गंभीर समस्या को लेकर वे कई बार संबंधित विभाग और प्रशासन को अवगत करवा चुके हैं। इस संबंध में लिखित शिकायतें भी दी गई हैं, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला है। कभी-कभार औपचारिक रूप से सफाई कर दी जाती है, मगर कुछ ही दिनों में हालात फिर से पहले जैसे बदतर हो जाते हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि कॉलोनी में नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा कूड़ा निस्तारण के लिए स्थायी समाधान निकाला जाए। इसके साथ ही कॉलोनी में स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को भी जागरूक किया जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की समस्या दोबारा उत्पन्न न हो। कॉलोनीवासियों को उम्मीद है कि प्रशासन इस गंभीर समस्या की ओर शीघ्र ध्यान देगा और क्षेत्रवासियों को स्वच्छ व स्वस्थ वातावरण उपलब्ध करवाने के लिए ठोस कदम उठाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें