फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पिकअप गाड़ी ने छोटा हाथी को मारी टक्कर

Thu, 20 Feb 2025 12:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। पुलिस थाना टाहलीवाल के तहत गोंदपुर जयचंद में एक तेज रफ्तार पिकअप चालक ने गलत दिशा में जाकर छोटा हाथी वाहन को टक्कर मार दी। हादसे में छोटा हाथी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गगनदीप निवासी गांव बीटन तहसील हरोली जिला ऊना ने पुलिस को बताया कि वह मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे अपने निजी काम से गोंदपुर जयचंद गया था। उसी समय एक छोटा हाथी गाड़ी दुलैहड़ की तरफ जा रह थी तो सामने से एक पिकअप आई। पिकअप चालक ने गलत दिशा में जाकर तेज रफ्तार से छोटा हाथी को टक्कर मार दी। हादसे के बाद छोटा हाथी का चालक गाड़ी के केबिन में फंसा गया जिसे आसपास मौजूद लोगों ने बाहर निकाला। उसकी दाहिनी टांग व शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। हादसा पिकअप चालक लवप्रीत सिंह निवासी गांव चकखेलां जिला होशियारपुर पंजाब के गलती से हुआ। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है। घायल का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें