ऊना। नजदीकी रामपुर में बरसात के बीच क्षतिग्रस्त हुए पुल के चलते वाहनों के लिए डायवर्ट रूट कुठार खुर्द एवं चंद्रलोक काॅलोनी मार्ग पर वाहनों के हादसे सामने आने लगे हैं। शुक्रवार को यहां एक सरकारी बस को साइड देते समय पिकअप पलट गई। गनीमत रही कि हादसे में पिकअप चालक बाल-बाल बच गया। हालांकि पुलिस ने मामले की सूचना के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार ऊना-रामपुर-संतोषगढ वैकल्पिक मार्ग कुठार खुर्द मोड़ पर पिकअप गाड़ी पलट गई। पिकअप चालक मोहन निवासी लुधियाना ऊना की ओर जा रहा था। इतने में सरकारी बस आ गई, इसे साइड देते समय पिकअप सड़क के तरफ पलट गई। स्थानीय लोगों एवं राहगीरों की मदद से चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। हादसे की सूचना के बाद ऊना पुलिस ने वाहन चालकों से पूछताछ की है। संवाद