फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासियों का पंजीकरण अनिवार्य करे प्रशासन : अविनाश

Sat, 07 Sep 2024 03:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिला ऊना में बाहरी राज्यों से आने वाले प्रवासियों का पंजीकरण अनिवार्य किया जाए। साथ ही धार्मिक गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाए। यह मांग शुक्रवार को सनातन धर्म सभा ऊना, जनहित मोर्चा ऊना व श्री राम लीला कमेटी ने संयुक्त रूप से जिलाधीश जतिन लाल के समक्ष उठाई।
विज्ञापन

श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अविनाश कपिला की अगुवाई में विभिन्न संगठन के प्रतिनिधियों ने इसे लेकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। अध्यक्ष अविनाश कपिला ने बताया कि जिला ऊना में बाहरी राज्यों से कई प्रवासी रह रहे हैं। इनमें करीब 80 प्रतिशत ऐसे प्रवासी होंगे, जिसका रिकॉर्ड किसी के पास नहीं है। ऐसे में अगर कोई वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाता है, तो उन्हें ढूंढना पुलिस के लिए टेढ़ी खीर साबित हो जाती है। कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों व पुलिस के पास प्रवासियों के पास पंजीकरण करवाने की व्यवस्था हो। इसके अलावा अविनाश कपिला ने उपायुक्त के समक्ष धर्मांतरण और अवैध निर्माण पर कड़ी नजर रखने की मांग उठाई।
इसके अलावा शिमला के संजौली में मस्जिद के अवैध निर्माण का विरोध करते हुए सदस्यों ने कहा कि मस्जिद का निर्माण अवैध रूप से हुआ है। कहा कि यह किसी एक सरकार में नहीं हुआ। मस्जिद के निर्माण के दौरान कई सरकारों ने अनदेखी की, जिसका नतीजा यह हुआ कि हिंदू संगठनों को अब सडक़ों पर उतरना पड़ रहा है। कहा कि जिला ऊना में होने वाली हर प्रकार की धार्मिक गतिविधियों पर प्रशासन को नजर रखनी चाहिए। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष रंजीत राणा, डाॅ. सुभाष शर्मा, प्रिंस राजपूत, विजय पुरी, चमन लाल चौधरी, सूरज शर्मा, लखबीर लक्क़ी, अश्वनी और गोपाल कृष्ण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें