फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरोली के बाथू में नील गाय सामने आने से पलटी पिकअप, दो घायल

विज्ञापन
हरोली के बाथू में पलटी पिकअप। - फोटो : Una
विज्ञापन
टाहलीवाल (ऊना)। हरोली क्षेत्र के बाथू गांव में वीरवार देर रात नील गाय सामने आने से एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में वाहन में सवार दो लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया। इलाज के बाद शुक्रवार को दोनों घायलों को छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन

जानकारी ने अनुसार गोंदपुर जयचंद स्थित क्रशर में काम करने वाले सतबीर सिंह पुत्र पप्पू सिंह और बाबू सिंह पुत्र महिंद्र सिंह निवासी तारा नगर जिला चुरु राजस्थान वीरवार देर रात करीब 12:00 बजे पिकअप गाड़ी में सवार होकर गुरपलाह के पेट्रोल पंप से तेल लेने जा रहे थे। इसी दौरान जब वे बाथू गांव के मोहल्ला मोरबड़ी के पास पहुंचे तो अचानक सामने दो नीलगाय आ गई।
नील गाय को बचाने के चक्कर में चालक ने पिकअप से नियंत्रण खो दिया और वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में चालक बाबू सिंह सहित दोनों सवारों को चोटें आई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और दोनों घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया। गनीमत रही की घायलों को कोई गहरी चोट नहीं पहुंची और शुक्रवार को उपचार के बाद दोनों को छुट्टी दे दी गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऊना प्रवीण धीमान ने बताया कि बाथू में वीरवार रात को हादसा हुआ है। हालांकि इसमें कोई मामला दर्ज नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें