फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: फूल कुमारी को मिला स्टार रीडर अवार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
चिंतपूर्णी (ऊना)। राजकीय महाविद्यालय चिंतपूर्णी के पुस्तकालय में ज्यादा से ज्यादा गुणवत्तापूर्ण समय व्यतीत करने के लिए स्नातक प्रथम वर्ष की छात्रा फूल कुमारी को दिसंबर के स्टार रीडर अवार्ड से पुरस्कृत किया गया। यह पुरस्कार बच्चों को पुस्तकालय में बैठकर अध्ययन करने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से दिया जाता है।
विज्ञापन

पुस्तकालय अध्यक्ष ने बताया कि छात्रा नियमित रूप से पुस्तकालय में आकर बड़ी लगन और धैर्य के साथ अध्ययन करती है। फूल कुमारी ने कहा कि पुस्तकालय का वातावरण अध्ययन करने के लिए बहुत अच्छा है। प्राचार्य डॉक्टर संजय सहगल ने छात्रा को पुरस्कार स्वरूप एक पेन और प्रशस्ति पत्र दिया। पुस्तकालय अध्यक्ष ने अन्य विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वह भी यहां पर जाकर अपना बहुमूल्य समय पढ़ाई के लिए वह ज्ञान अर्जित करने में व्यतीत करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें