फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पंजोआ में खुलेगा पीएचसी, हजारों लोगों को मिलेगी राहत

Mon, 12 Oct 2026 05:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
पंजोआ पीएचसी को लेकर अमर उजाला में प्रकाशित समाचार। संवाद
विज्ञापन
खबर का असर
विज्ञापन

अमर उजाला ने उठाया था घोषणा के बावजूद प्रक्रिया आगे न बढ़ने का मुद्दा, मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। पंजोआ में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) खोलने की घोषणा के बावजूद प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ने का मामला अमर उजाला में प्रमुखता से उठाए जाने के बाद आगे बढ़ा है। प्रदेश मंत्रिमंडल ने पंजोआ में नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने और इसके संचालन के लिए आवश्यक पदों के सृजन व उन्हें भरने को मंजूरी दे दी है। इससे क्षेत्र के हजारों लोगों को घर के नजदीक प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने की उम्मीद जगी है।
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पंजोआ दौरे के दौरान यहां पीएचसी खोलने की घोषणा की थी। इसके बाद संबंधित प्रस्ताव तैयार कर सरकार को भेजा गया, लेकिन प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाई। अमर उजाला ने इस मामले को प्रमुखता से उठाया। अब मंत्रिमंडल की मंजूरी मिलने से स्वास्थ्य केंद्र स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ा है।
विज्ञापन



आठ किलोमीटर दूर जाना पड़ता है उपचार करवाने
वर्तमान में पंजोआ में उप स्वास्थ्य केंद्र है, जहां गर्भवती महिलाओं की देखभाल और बच्चों के टीकाकरण जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। सामान्य बीमारियों के उपचार के लिए लोगों को नागरिक अस्पताल अंब या पीएचसी अकरोट जाना पड़ता है। नागरिक अस्पताल अंब करीब आठ किलोमीटर दूर है। पीएचसी खुलने से पंजोआ और आसपास के गांवों के लोगों को प्राथमिक उपचार के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन



13 से अधिक गांवों को मिलेगा लाभ
पंजोआ में पीएचसी खुलने से ठठल, बेहड़ जसवां, नक्की, नंदपुर, चक्क, डूहकी, नैहरियां, जनूही, कंगरुही, थड़ा, कटोहड़ खुर्द, कटोहड़ कलां और कुठेड़ा खैरला सहित आसपास के गांवों के हजारों लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है।


कोट

-उपमंडल अंब के पंजोआ में पीएचसी खोलने को लेकर मंजूरी मिली है। केंद्र स्थापित करने के लिए अब अन्य औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। -
डॉ. एसके वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, ऊना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें