फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना पूर्व सूचना के वैक्सीनेशन सेंटर बंद रखने पर भड़के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
दौलतपर चौक (ऊना)। राजकीय महाविद्यालय दौलतपुर चौक में बने कोविड वैक्सीनेशन सेंटर को बुधवार को बिना पूर्व सूचना बंद कर दिया गया। सूचना न होने के कारण लोगों की भीड़ टीकाकरण के लिए जुटना शुरू हो गई। मौके पर टीम के न पहुंचने पर लोग भड़क गए। बाद में टीम भेजने पर लोग शांत हुए।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि हर रोज की भांति 45 प्लस आयु वर्ग के लोग सुबह आठ बजे ही वैक्सीन सेंटर पर पहुंचना शुरू हो गए। पुलिस कर्मचारी, कोरोना वारियर के रूप मे ड्यूटी दे रहे शिक्षक हर रोज की भांति वैक्सीनेशन सेंटर में पहुंच गए। दस बज जाने पर भी जब स्वास्थ्य विभाग का कोई बड़ा कर्मचारी नहीं पहुंचा तो ड्यूटी देने पहुंचे पुलिस और अन्य कर्मचारियों ने स्वास्थ्य विभाग से संपर्क साधा। इस पर स्वास्थ्य विभाग सेंटर एक दिन के लिए बंद होने की बात कही।
यह पता चलते ही लोग भड़क गए। उन्होंने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य विभाग ने सेंटर बंद रखने की जानकारी समाचार पत्रों से नहीं दी है। इस पर कुछ लोगों ने सूचना बीएमओ गगरेट को दी। बीएमओ गगरेट ने तुरंत हरकत में आते हुए स्टाफ और वैक्सीन सेंटर पर टीम भेजी। इस पर लोग शांत हुए। बीएमओ गगरेट डॉ. एसके वर्मा ने बताया कि विभाग को सूचना मिलने पर उन्होंने तुरंत स्टाफ भेज कर वैक्सीन कार्य शुरू करवा दिया। भविष्य में बिना पूर्व सूचना के सेंटर बंद न करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

बीएमओ गगरेट डॉ. एसके वर्मा ने बताया कि कम्युनिकेशन गैप की वजह से वैक्सीनेशन सेंटर में कुछ दिक्कत आई। सूचना मिलते ही वैक्सीन लगाने के लिए टीम भेज दी गई और सुचारू रूप से कार्य हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें