फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बुखार सर्दी जुकाम और डायरिया ने जकड़े लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह और शाम बढ़ती ठंड से बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं संक्रमित
विज्ञापन

25 बुखार, छह सर्दी जुकाम और पांच मरीज डायरिया से पाए गए ग्रस्त
सोमवार को 600 पहुंची रिकॉर्ड ओपीडी, पर्ची काउंटर से लेकर ओपीडी के बाहर लगी लंबी कतारें
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। सुबह और शाम बढ़ती ठंड ने बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक प्रभावित करना शुरू कर दिया है। रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में बुखार, जुकाम और डायरिया से पीड़ित मरीज उपचार के लिए पहुंचे। सुबह से ही अस्पताल के पर्ची काउंटर पर मरीजों और तीमारदारों की लंबी कतारें लगी हुई थीं, वहीं ओपीडी के बाहर भी मरीज अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर संजय मनकोटिया के अनुसार सोमवार को लगभग 600 मरीजों की ओपीडी दर्ज की गई। इनमें से 25 मरीज बुखार, 6 मरीज सर्दी-जुकाम और 5 मरीज डायरिया से पीड़ित पाए गए। डॉक्टर संजय ने बताया कि बारिश न होने और सुबह-शाम बढ़ती ठंड का सीधा असर आम जनता की सेहत पर देखा जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि बुजुर्गों और बच्चों सहित खुद भी गर्म कपड़े पहनें, मौसम के अनुसार पौष्टिक भोजन करें और घर का पका हुआ ही भोजन इस्तेमाल करें। गुनगुना पानी पीने की सलाह दी गई और बाजार का जंक फूड खाने से परहेज करने को कहा गया।
विज्ञापन

उन्होंने चेताया कि यदि कोई संक्रमण या बीमारी के लक्षण दिखें तो घरेलू नुस्खों पर भरोसा न करें, बल्कि समय बर्बाद किए बिना अस्पताल में चिकित्सक से परामर्श करें और टेस्ट के बाद ही दवा का सेवन करें। डॉक्टर ने कहा कि मौसम के बिगड़ते मिजाज में लापरवाही से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है, इसलिए सावधानी बरतना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें