फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: एमसी पार्क के गेट के सामने लोग खड़े कर रहे वाहन

Thu, 25 Jun 2026 06:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। शहर के एमसी पार्क के प्रवेश गेट के सामने ही वाहनों की पार्किंग किए जाने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पार्क के गेट के ठीक सामने वाहन खड़े होने से प्रवेश और निकास मार्ग संकरा हो जाता है। इससे विशेषकर सुबह-शाम सैर करने आने वाले लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन


शहर के एमसी पार्क वाली गली में दिन-रात वाहन खड़े रहते हैं। आलम यह है कि पार्क के गेट के सामने ही वाहन खड़े कर दिए जाते हैं। इससे न केवल आवाजाही प्रभावित होती है बल्कि आपात स्थिति में भी समस्या उत्पन्न हो सकती है। पार्क में प्रतिदिन काफी संख्या में लोग स्वास्थ्य लाभ और सैर के लिए पहुंचते हैं लेकिन अव्यवस्थित पार्किंग के कारण उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम प्रबंधन पार्क के प्रवेश द्वार के आसपास नो-पार्किंग क्षेत्र घोषित कर सख्ती से नियम लागू करने में नाकाम साबित हो रहा है।


तय पार्किंगों में नहीं लग रहे वाहन
नगर निगम की तरफ से शहर में पार्किंग बनाई गई हैं। इसके बाद भी लोग अपनी सुविधा के अनुसार गली व रास्तों के किनारे ही वाहन खड़े कर चले जाते हैं। आलम यह है कि कुछ वाहन तो इन गलियों में कई कई दिनों तक खड़े रहते हैं। दूसरी तरफ वाहन पार्क करते समय लोग पार्क के गेट को खोलने के लिए जगह भी नहीं छोड़ते हैं। इससे आम जन को परेशानी झेलनी पड़ती है। यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आने वाले समय में परेशानी और बढ़ सकती है।
विज्ञापन



यह समस्या ध्यान में आई है। इसे लेकर जल्द ही उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। लोगों से अपील है कि तय स्थानों पर ही पार्किंग करें ताकि किसी को असुविधा न हो।
विज्ञापन

-पृथी पाल सिंह, आयुक्त नगर निगम ऊना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें