फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोर में फंसा कबूतर

Fri, 12 Feb 2016 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय पुलिस थाना के पास एक पीपल के पेड़ में फंसे पतंग एवं चाइना डोर में कबूतर फंस गया। इससे कबूतर बुरी तरह जख्मी हो गया। इसे काफी मशक्कत के बाद स्थानीय निवासी अजय कुमार एवं कांस्टेबल विजय सिंह, मुंशी राजीव कुमार, रजत एवं सुभाष ने पेड़ से नीचे उतार कर उसके पंखों में फंसी डोर काटी। उसके बाद उसे पशु चिकित्सालय ले जाकर उसका इलाज करवाया।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों में श्याम लाल, गुरेंद्र सिंह, अरुण, सरीन, विपिन कुमार ने सरकार से चाइना डोर पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि चाइना डोर से बच्चों के हाथ भी कट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें