ऊना। हिम आंचल पेंशनर्स संघ ऊना की कार्यकारिणी की बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई। वरिष्ठ नागरिक भवन ऊना में आयोजित बैठक की अध्यक्षता खंड अध्यक्ष रोशन लाल चौधरी ने की। इस मौके पर जिला प्रधान रामकुमार मक्खन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस मौके पर पेंशनरों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। सदस्यों ने कहा कि सभी पेंशनर्स अपने पेंशन संबंधी कागजात समय रहते सत्यापित करवाएं ताकि उन्हें आगामी समय में पेंशन मिलने में कोई दिक्कत न हो। इसके अलावा जिला कोषाधिकारी कार्यालय में भी अपने संबंधित दस्तावेज जमा करवाएं। इस दौरान सदस्यों ने प्रदेश सरकार के 70 से 80 वर्ष तक के सभी पेंशनरों तथा पारिवारिक पेंशनरों को बकाया भुगतान देने की घोषणा पर सरकार का धन्यवाद किया। दूसरी तरफ जनवरी 2016 से जनवरी 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए पेंशनरों को अभी तक ग्रेच्युटी, लीव इनकैशमेंट तथा अतिरिक्त भुगतान नहीं हो पाया है। साथ ही 13 प्रतिशत डीए की किस्त भी अभी तक पेंशनरों को नहीं मिल पाई है। इस पर पेंशनरों ने सरकार से मांग की कि इन लंबित मांगों को सरकार जल्द पूरा करें। साथ ही मेडिकल बिलों की अदायगी जो कि न के बराबर हो रही है। वह भी समय रहते की जाए। इस मौके पर राजेंद्र कौशल, देशराज मेहता, रामपाल शर्मा, बलदेव धीमान, जगत राम शर्मा, लाजपत राम शर्मा, राज कुमार, विनोद गुप्ता, सरदारी लाल, ओपी सैनी, शांति शर्मा, कर्म सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।