फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: मातृ शिशु अस्पताल भवन में लंबित कार्य जल्द निपटेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकारियों के निर्देशों के बाद अस्पताल में लंबित कार्यों को पूरा करने में जुटा लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन


नव वर्ष तक लंबित कार्य को पूरा करने का रखा है लक्ष्य

संवाद न्यूज एजेंसी


ऊना। मातृ शिशु अस्पताल भवन में लंबित चल रहे कार्यों को पूरा करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने कवायद तेज कर दी है। बीते दिनों अधिकारियों से मिले निर्देशों के बाद विभाग की तरफ से भवन में लंबित पड़ा सीलिंग का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा जल शक्ति विभाग की तरफ से ऑपरेशन थियेटर से गुजर रही सीवरेज लाइन की पाइपों को हटाने का काम भी शुरू कर दिया जाएगा। अस्पताल में सेंट्रल एसी की फिटिंग का कार्य भी पूरा कर लिया गया है। विभाग की तरफ से नव वर्ष तक इस भवन को पूरी तरह से तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। क्षेत्रीय अस्पताल के समीप बने मातृ शिशु अस्पताल भवन में जल्द ही महिलाओं और बच्चों से संबंधित सभी उपचार की सुविधा शुरू कर दी जाएगी। वर्तमान में मातृ शिशु अस्पताल के भवन में केवल स्त्री रोग विशेषज्ञ ओपीडी ही चलती है। इसके अलावा अन्य कोई सुविधा अभी भवन में लोगों को नहीं मिल पा रही है। पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने भी भवन का दौरा कर लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने के लिए अधिकारियों को निर्देश जारी किए थे। इस अस्पताल भवन में लेबर रूम, गायनी वार्ड, शिशु रोग वार्ड, ऑपरेशन थियेटर सहित अन्य सुविधाएं मिलनी है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही लंबित कार्यों के पूरा होने के बाद इस अस्पताल में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलना शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन


कोट्स


मातृ शिशु अस्पताल भवन के लंबित कार्यों को लेकर अब प्रक्रिया तेज हो गई है। संबंधित विभागों की ओर से लंबित पड़े कार्यों को निपटाया जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि नववर्ष तक शिशु रोग ओपीडी को भी अस्पताल भवन में शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

डॉ. संजय मनकोटिया, चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल ऊना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें