फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: कार की टक्कर से राहगीर घायल, केस दर्ज

Fri, 21 Jun 2024 12:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। पुलिस थाना अंब के तहत पड़ते मुबारिकपुर में कार की टक्कर से राहगीर घायल हो गया। घायल व्यक्ति को अंब अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने कार चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। राकेश कुमार निवासी मुबारिकपुर ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वीरवार सुबह मुबारिकपुर के पास पैदल जा रहे विशन दास निवासी मुबारिकपुर को पीछे से आ रही एक कार ने टक्कर मारकर घायल कर दिया और फरार हो गया। हादसे में घायल राहगीर को स्थानीय लोगों की मदद से अंब अस्पताल लाया गया। वहीं, डीएसपी अंब वसूधा सुद ने बताया कि पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें