ऊना। आईएसबीटी ऊना के बाहर एक राहगीर को वाहन चालक ने टक्कर मार दी। इससे राहगीर को चोटें आई है। पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता अर्पित पठानिया ने पुलिस को दी शिकायत में बताया को सोमवार शाम के समय वह अपने दोस्तों के साथ आईएसबीटी ऊना के पास मौजूद था। इस दौरान अंब की ओर से एक छोटा हाथी वाहन तेज रफ्तार में आया और सड़क किनारे चल रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे से राहगीर बीच सड़क में गिर गया। इससे उसे काफी चोटें आई हैं। वहीं, वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि आरोपी वाहन चालक की तलाश जारी है। संवाद