फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: दियोली में तेज रफ्तार कार ने रौंदा राहगीर, मौत

Tue, 30 Dec 2025 06:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
गगरेट (ऊना)। उपमंडल गगरेट के दियोली गांव में एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से राहगीर की मौत हो गई। मृतक की पहचान दियोली गांव के स्वर्ण सिंह पुत्र राम किशन के तौर पर हुई है। वह सड़क किनारे पैदल जा रहा था कि पीछे से आ रही एक कार ने टक्कर मार दी। गगरेट पुलिस ने कार चालक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर बाद स्वर्ण सिंह पैदल ही घनारी की ओर जा रहा था। इसी दौरान गगरेट की ओर से आ रही एक कार ने उसे पीछे से टक्केक्र मार दी। स्वर्ण सिंह सड़क पर मुंह के बल जा गिरा और उसने दम तोड़ दिया। हालांकि कार चालक ने उसे नीचे उतर कर देखा लेकिन वह कोई हरकत नहीं कर रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही यातायात पुलिस प्रभारी घनश्याम घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने कार चालक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें