फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पवन सैनी बने भाजपा ओबीसी मोर्चा मंडल ऊना के अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबीसी मोर्चा मंडल ऊना और बसदेहड़ा का गठन कर सौंपी जिम्मेवारियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। भारतीय जनता पार्टी विधानसभा क्षेत्र ऊना के ओबीसी मोर्चा मंडल ऊना और बसदेहड़ा का गठन कर विभिन्न भाजपा कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारी सौंपी गई। संगठन की ओर से जारी सूची के अनुसार भाजपा ओबीसी मोर्चा मंडल ऊना के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी लालसिंगी के पवन सैनी को सौंपी गई है तो उपाध्यक्ष पद पर अपर अरनियाला के सुनील दत्त, देहलां के सहदेव चौधरी, भड़ोलियां के कपिल देव और कुठार खुर्द के मोहन लाल को नियुक्त किया गया है। महामंत्री पद के लिए रामपुर के हरीश कुमार व सुनेहरा के जोगिंद्र पाल को चुना गया है। कोषाध्यक्ष पद के लिए अबादा वराना के शाम लाल और सचिव पद के लिए लोअर अरनियाला के पंकज सैनी, रक्कड़ के नरेश कुमार, बहडाला के रुपिंद्र कुमार, जनकौर के दलविंद्र सैनी को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा ओबीसी मोर्चा मंडल बसदेहड़ा के अध्यक्ष पद पर नंगड़ा के रोशन लाल को नियुक्त किया गया है तो उपाध्यक्ष पद पर रायपुर सहोड़ा के सुच्चा राम, अजोली के भूमन सिंह, मलूकपुर के भूमन सिंह, नंगड़ा के सुरिंद्र सिंह व फतेवाल से बलवीर चौधरी को चुना गया है। महामंत्री पद के लिए चढ़तगढ़ के रोशन लाल व जखेड़ा के कुलविंद्र सिंह का चयन किया गया है। सचिव पद की जिम्मेदारी पेखूबेला के विक्रम, सनोली के बचित्र सिंह, मजारा के सुरिंद्र सिंह व उदयपुर के रामपाल को दी गई है। इसके अलावा बसदेहड़ा मोर्चा के सदस्यों में रविंद्र कुमार, तिलक राज, सतीश कुमार, मुकेश कुमार, पुनीत चंद, डिंपल साहिल, राज कुमार राजू, गुरनाम सिंह, दिलाबर सिंह, राज कुमार सेठी, सुरिंद्र सिंह, सुखविंद्र सिंह व रामपाल को चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें