फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: संघ के शताब्दी वर्ष पर गगरेट में निकाला पथ संचलन

Tue, 27 Oct 2026 12:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
गगरेट (ऊना)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सोमवार को गगरेट में पथ संचलन निकाला गया। आर्मी ग्राउंड पड़ाव से शुरू हुआ संचलन नगर के मुख्य चौक, बाजार और विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए वापस आर्मी ग्राउंड पड़ाव में संपन्न हुआ। पथ संचलन के दौरान स्वयंसेवक कतारबद्ध होकर अनुशासित कदमताल करते हुए नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरे। मुख्य चौक और बाजार सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया। आयोजन में स्वयंसेवकों का अनुशासन और नगरवासियों की सहभागिता देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें