फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ट्रेनें रद्द होने से ऊना रेलवे स्टेशन पर यात्री परेशान

Wed, 24 Apr 2024 06:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार जाने वाले यात्री परेशान, कई यात्री जाने-अनजाने में पहुंच रहे रेलवे स्टेशन
विज्ञापन


रेलवे बोर्ड की ओर से जारी की गई है तीन ट्रेन रद्द रहने की अधिसूचना

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिला में आवागमन करने वाली तीन पेसेंजर ट्रेनें अभी रद्द रहेंगी। इन ट्रेनों में से सबसे ज्यादा परेशानी ऊना से हरिद्वार चलने वाली पेसेंजर ट्रेन के यात्रियों को झेलनी पड़ रही है, जबकि अंबाला एवं चंडीगढ़ जाने वाले यात्री भी दुविधा में है। लगातार चार दिन से यात्रियों को प्रतिदिन आवागमन करने वाली ट्रेनों का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
परिणामस्वरूप यात्री रेलवे स्टेशन ऊना पर इन ट्रेनों के चलने के संबंध में पता करने पहुंच रहे हैं। हालांकि अंबाला एवं चंडीगढ़ जाने के लिए यात्रियों के पास अन्य सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेनों का विकल्प है, लेकिन इसमें यात्रियों को थोड़ा महंगा किराया और समय की समस्या से जूझना पड़ रहा है। इस सबके बीच यात्री इन पेसेंजर ट्रेनों के चलने की आस लेकर प्रतिदिन रेलवे स्टेशन ऊना पहुंच रहे हैं। यात्रियों में मंगल सिंह, नरेश कुमार, वीरेंद्र कुमार ने बताया कि बीते कुछ दिन से पेसेंजर ट्रेनें रद्द हैं। सबसे बड़ी समस्या हरिद्वार जाने वाले यात्रियों को झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, ट्रेन का लाभ न मिलने से यात्रियों को बस या फिर निजी वाहनों से तीर्थ स्थलों का रुख करना पड़ रहा है, जबकि अंबाला आदि स्टेशन पर भी चलने वाली दो पैसेंजर ट्रेन रद्द रहने से कुछ ऐसी ही समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि बुधवार को इन ट्रेनों के संचालन को लेकर अभी तक कोई नया अपडेट नहीं आया है। गौर हो कि दिल्ली एवं पंजाब के आसपास किसान आंदोलन के रुख पर इन ट्रेनों का संचालन निर्भर करेगा। अगर इस आंदोलन से थोड़ी राहत मिलती है तो ट्रेनों का संचालन सुचारू रूप से होगा।
अभी पूर्व की तरह पैसेंजर ट्रेनों के रद्द रहने की सूचना है। मंगलवार शाम तक कोई अपडेट इन ट्रेनों के संचालन के संबंध में नहीं आया है।
-रोदाश सिंह, अधीक्षक, रेलवे स्टेशन, ऊना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें