फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पंजावर, लोइन पंडोगा, शाह क्लब और नगनोली टीमें सेमीफाइनल में

Sun, 19 Apr 2026 11:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
पंडोगा (ऊना)। हरोली विधानसभा क्षेत्र के गांव पंजावर में रविदास हेल्प फाउंडेशन ऊना की ओर से आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबलों का दौर जारी है। रविवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में पंजावर, लोइन पंडोगा, शाह क्लब और नगनोली ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

पहला क्वार्टर फाइनल बाईएफसी पंजावर और पशुपति नाथ के बीच खेला गया, जिसमें बाईएफसी पंजावर ने 3-0 से शानदार जीत हासिल की। दूसरे मुकाबले में लोइन पंडोगा ने बाईएफसी खड्ड को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
तीसरे क्वार्टर फाइनल में शाह फुटबाल क्लब खड्ड ने बाईएफएससी पंजावर को 2-0 से मात दी। वहीं, चौथा और आखिरी मुकाबला एनएफसी नगनोली और अंबोटा के बीच खेला गया, जिसका फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ। इसमें नगनोली टीम विजयी रही।
विज्ञापन

आयोजन समिति ने बताया कि 20 अप्रैल को सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। प्रतियोगिता में क्षेत्र के खेल प्रेमियों का उत्साह देखने को मिल रहा है। इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राणा रणजीत सिंह और अवतार सिंह राणा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें